March 07, 2026


पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही धुर होली में अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों पर धारा 170 BNSS के तहत की गई कार्यवाही

सुरगी :- जिला पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में होली पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र में धुर होली के अवसर पर मोहल्ले में वाद-विवाद कर अशांति फैलाने तथा शांति व्यवस्था भंग करने की संभावना उत्पन्न करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

1. सचिन चंद्रवंशी, पिता – घनश्याम चंद्रवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी – सुरगी, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

2. राजेंद्र सोनवानी, पिता – मदनलाल सोनवानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी – ग्राम सिंघोला, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा धुर होली के दौरान मोहल्ले के लोगों के साथ वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति निर्मित की जा रही थी। भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए दोनों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, आरक्षक सुनील नवरत्न, चमन साहू, डोमेंद्र साहू एवं पुलिस चौकी सुरगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch