दंतेवाड़ा।जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान जिला दंतेवाड़ा के निर्देश अनुसार विकासखंड कुआकोंडा में हाई एवं हायर सेकेंडरी के समस्त व्याख्याताओ के लिए ब्लूप्रिंट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण 18 मई से 22 मई तक आयोजित हुई।अधिकारियों ने बताया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है की परीक्षा जीवन का अहम पड़ाव हैं,खासकर 10वीं और 12वीं में।ऐसे में "ब्लूप्रिंट" छात्रों के लिए नक्शे का काम करता है।ब्लूप्रिंट मतलब प्रश्नपत्र का पूरा खाका - किस पाठ से कितने अंक, कैसे प्रश्न आएंगे।मास्टर ट्रेनरो के द्वारा प्रशिक्षण मे आये समस्त व्याख्याता शिक्षकों को बताया गया की ब्लूप्रिंट क्यों जरूरी है ब्लूप्रिंट छात्रों को भय दूर करता है बिना ब्लूप्रिंट के छात्र को लगता है पूरी किताब रटनी है स्मार्ट पढ़ाई जिस अध्याय से 10 अंक का प्रश्न तय है, छात्र उस पर ज्यादा ध्यान देता है।समय और मेहनत दोनों बचते हैं समय प्रबंधन ब्लूप्रिंट से अभ्यास करने पर छात्र सीख जाता है कि 3 घंटे में कौन सा सेक्शन कितने समय में करना है।
परीक्षा हॉल में घबराहट नहीं होती परिणाम बेहतर CG Board हो या CBSE, जिन स्कूलों में ब्लूप्रिंट के आधार पर पढ़ाई होती है, उनका परिणाम बेहतर आता हैं।ब्लूप्रिंट से शिक्षक भी योजना बना पाते हैं।ज्यादा अंक वाले टॉपिक पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाते हैं।यूनिट टेस्ट भी बोर्ड के पैटर्न पर लेते हैं। इससे कमजोर छात्र पहले ही पहचान में आ जाते हैं और उनकी मदद हो पाती है।इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनरो के द्वारा अलग अलग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण का समापन 22 मई शुक्रवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआकोंडा में किया गया।इस अवसर पर समस्त प्रशिक्षण प्राप्त किये शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।समापन के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदोरिया खंड स्रोत समन्वयक रत्तू राम राणा,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर,शिक्षक शिक्षिकाएं एवम मास्टर ट्रेनर मौजूद रहें।