आरंग। वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद समीर सागीर गोरी ने केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।
पार्षद श्री गोरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं गौ माता से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सम्मान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री गोरी ने केंद्र सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की है।पार्षद ने कहा कि इस निर्णय से देश में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश जाएगा तथा सभी समुदायों के बीच सकारात्मक वातावरण मजबूत होगा।