किरंदुल : किरंदुल नगर में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए गौ सेवा समिति किरंदुल ने गौ माता और अन्य मूक जीवों के लिए जल सेवा का बीड़ा उठाया है।समिति द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंट के पक्के पानी के गमले रखे जा रहे हैं।समिति के सदस्यों द्वारा सीमेंट के गमलों को तैयार कर सभी गमलों पर नारंगी रंग करके 'गौ सेवा समिति किरंदुल' लिखा गया है।उल्लेखनीय हैं कि गौ सेवा समिति किरंदुल के सदस्यों ने खुद गमलों की फिनिशिंग और रख-रखाव का काम किया।तथा मंगलवार समिति के सदस्यों द्वारा किरंदुल शहर के कई प्रमुख स्थानों पर सीमेंट के बड़े गमले रखे गए।इनमें बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन के पास,बाजार चौक, मंदिर परिसर, गौशाला मार्ग और नगर के बाहरी इलाके जहां आवारा पशुओं का आवागमन अधिक रहता हैं ऐसे स्थान शामिल हैं।