May 06, 2026


सुशासन तिहार 2026 : प्रशासनिक सुधार की दिशा में मजबूत कदम

डोंगरगढ़ :- छत्तीसगढ़ में 1 मई से 10 जून तक आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत नगर पालिका ने कृषि उपज मंडी में नगर के वार्डों के लिए विशेष शिविर लगाया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए और नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा कि इस अभियान का मकसद आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन सहित अन्य मामलों का संवेदनशीलता के साथ निपटान करें।

रमन ने कहा कि यह पहल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है और भविष्य में शासन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

शिविर में पार्षद अमित जैन, डिकेंस राव, शारदा यादव, सुमित ताम्रकार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch