राजनांदगांव :- सनातन को खत्म करने" की बात हाल ही में तमिलनाडु की राजनीति में छिड़े एक बड़े विवाद से जुड़ी है। मई 2026 में, तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म के उन्मूलन का आह्वान किया, जिसे लेकर देश भर में भारी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है।शीतला मंदिर प्रांगण में बुधवार को हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सनातन धर्म को खत्म करने संबंधी बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन की फोटो जमीन पर रखकर प्रदर्शनकारियों ने चप्पलों से विरोध जताया। इस दौरान कई लोगों ने अपने चप्पल उतारकर फोटो पर प्रहार किया और नाराजगी व्यक्त की।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात करेंगे, उनका इसी तरह विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।