May 24, 2026


शिकायतो की अनदेखी : जाँच होने से पहले हीं शिक्षक को किया अटैच

मामला खैरझिटी हाई स्कूल का

उपरवाह  -  खैरझिटी हायर सेकेण्डरी स्कूल का मामला अब   तूल पकड़ने लगा है। दरअसल 30 अप्रेल को प्राचार्य और शिक्षको की अश्लील गानों पर रिल्स और स्कूल परिसर मे पार्टी करने का वीडियो सोशल मिडिया मे वायरल हुवा। साथ हीं स्कूल का परीक्षा परिणाम और पीएफएमएस की राशि को लेकर कलेक्टर के पास दो बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद कोई कार्यवाही प्राचार्य ऊपर नही गई। 20 मई को जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर जाँच कराने आवेदन दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जाँच का हवाला देते हुवें। सीधे एक अंग्रेजी के शिक्षक के ऊपर कार्यवाही कर दिया। जो आरोपी है उसको अधिकारीयों द्वारा बचाया जा रहा है। कहना है की जाँच मे कोई बाधा न हो इस कारण शिक्षिका का अटैच किया गया है। वही सरपंच और शाला विकास समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का कहना है की प्राचार्य को भी जाँच मे शामिल न किया जाए अगर शिक्षिका बाधा उत्पन्न कर सकती है तो प्राचार्य भी कर सकता है दोनों को इस जांच से दूर किया जाए। इसमें अधिकारीयों की मिलीभगत साफ नजर आ रहा। प्राचार्य को बचाया जा रहा है। शाला विकास समिति और पंचायत ने प्राचार्य के खिलाफ जाँच कराने ज्ञापन दिया था। और प्राचार्य को हीं इस जाँच से हीं दूर नही किया जा रहा है। यह अधिकारीयों की मिलीभगत जाँच है। जाँच अब तक नही हुवा और बिना दोषी पाए शिक्षक को अटैच करना और प्राचार्य को जाँच मे रखना गलत है। प्राचार्य को इस जाँच से दूर रखा जाए


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch