October 08, 2026


सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा किरंदुल, सेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश

किरंदुल। किरंदुल नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान लोगों में सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता और आपसी एकजुटता का संदेश पहुंचाया।

यात्रा के दौरान किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने मशाल पकड़कर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में किरंदुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अभियंता संजय मार्के, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी   आरसी नहक, सहायक राजस्व निरीक्षक गौरी शंकर तिवारी सहित नगर पालिका परिषद के पार्षद, एल्डरमैन, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य

सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। ज्योति को सेवा, सद्भाव और जनकल्याण की भावना का प्रतीक मानते हुए यात्रा के माध्यम से लोगों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

सेवा और सामाजिक एकता का संदेश

सेवा ज्योति कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा के दौरान नगरवासियों को समाजहित में आगे बढ़कर योगदान देने तथा सकारात्मक वातावरण निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों की सामूहिक भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch