आरंग : राजा मोरध्वज आध्यात्मिक धार्मिक सामाजिक मानस संगठन आरंग महिला सदस्य ईश्वरी साहू, मोहनी साहू, प्रेमा साहू, जयंती साहू, मानस संगठन आरंग के मार्गदर्शन एवं हीरा लाल साहू के नेतृत्व में बैहार निवासी हेमलू साहू के सुपुत्री योगिता का विवाह के अवसर पर बेटी को उपहार स्वरूप रामायण भेंटकर उन्हें खुशहाल नव दांपत्य जीवन के लिए शुभआशीष एवम बधाई दिए तथा गृहस्थ जीवन में पारिवारिक एकता व सुख शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पांच दोहा पढने का उपदेश दिया गया । इस तरह जनमानस में एक नई पहल और नया सन्देश देने के उद्देश्य से सभी के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि मानस संगठन हर बिटिया के विवाह में रामायण ग्रंथ उपहार स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
आध्यात्मिक धार्मिक सामाजिक मानस संगठन के पदाधिकारियों के संयोजन में प्रति मंगलवार नारायण वन हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ एवं हर शनिवार को पिपलेश्वर पंचमुखी महादेव मंदिर में सामूहिक रामायण पाठ किया जाता हैं।