May 18, 2026


एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्‍लेटिनम अवार्ड से सम्‍मानित

किरंदुल : एनएमडीसी लिमिटेड,बैलाडीला आयरन ओर माइन किरंदुल कॉम्प्लेक्स को अपेक्‍स इंडिया फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा होटल ताज सिडाडे हैरिटेज गोवा में आयोजित भव्‍य समारोह में “12वें अपेक्‍स इंडिया ग्रीनलीफ अवार्ड-2025” माइनिंग सेक्टर के अंतर्गत “प्लेटिनम अवार्ड” से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही प्रतिष्ठित पर्यावरण, ईएचएस,ईएसजी एवं ऊर्जा व प्‍लास्टिक वेस्‍ट प्रबंधन पर आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्‍कार प्रदान किया गया हैं।

यह अवार्ड मुख्‍य अतिथि पी के सहगल (सेवानिवृत्‍त) मेजर जनरल, भारत के रक्षा विशेषज्ञ व टीईडीएक्‍स वक्‍ता के करकमलों से किरंदुल परियोजना की ओर से परियोजना प्रमुख रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक और अवनीश शर्मा उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) ने ग्रहण किया।इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के डा. अवनीश सिंह, महानिदेशक (सेवानिवृत्‍त) डीजीएफएएसएलआई भी उपस्थित थे।

इस पुरस्कार के माध्यम से एनएमडीसी लिमिटेड की पर्यावरण संरक्षण और सुधार में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी गई, जो विभिन्न परियोजनाओं और पहलों के जरिए प्राप्त की गई है। यह सम्मान एनएमडीसी लिमिटेड की सतत खनन प्रथाओं और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और खनन क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल संचालन और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए संगठन के निरंतर प्रयासों को उजागर करता है।इस प्रतिष्ठित पुरस्‍कार के लिए परियोजना प्रमुख ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch