नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से नीट पीजी परीक्षा के लिए परीक्षा शहरों की संशोधित लिस्ट जारी कर दी गई है। एनबीईएमएस की ओर से परीक्षा शहरों की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे लिस्ट से अपने राज्य/ क्षेत्र के अनुसार एग्जाम सेंटर देख सकते हैं और उनका चुनाव कर सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर नीट पीजी परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित शहरों के परीक्षा केंद्रों पर 3 अगस्त 2025 को करवाया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब इस एग्जाम का आयोजन केवल एक दिन और एक ही शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक रहेगी।
नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर +91- 7996165333 (सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार वेबसाइट पोर्टल https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर जाकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।