July 03, 2026


अवैध कब्जो खिलाफ एकजुट हुई संकरी पंचायत, प्रशासन से की सख्त कार्यवाही की मांग



आरंग : मंदिरहसौद तहसील अंतर्गत ग्राम संकरी (जावा) पंचायत ने शासकीय एवं आबादी की भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संबंधित प्रशासन से अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।गुरुवार को ग्राम पंचायत संकरी की सरपंच लीना विक्की वर्मा, उपसरपंच सरिता शिवा साहू तथा पंचगण सुनीता साहू, गोपी साहू, चंद्रकला यादव, डॉ. खेमन साहू, कुबेर दास मानिकपुरी, कमलेश राव एवं राजकुमारी जांगड़े ने मंदिरहसौद तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार नीलम ठाकुर तथा थाना प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पंचायत ने आरोप लगाया है कि ग्राम की विभिन्न शासकीय भूमि, संबंधित खसरा नंबरों तथा आबादी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कच्चे एवं पक्के निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। पंचायत ने ऐसे कब्जों को हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि विक्की वर्मा एवं पूर्व उपसरपंच शिवा साहू भी उपस्थित रहे। वहीं पंच भूपेंद्र कुर्रे एवं मंगतीन वर्मा व्यक्तिगत कारणों से ज्ञापन सौंपने के दौरान शामिल नहीं हो सके।

पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाने तथा भविष्य में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch