रायपुर। सेना दिवस पर 15 जनवरी 2026 राष्ट्रगीत वंदे मातरम 150 वी वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थियों का सामूहिक वंदे मातरम गान गया । गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्र-29 के अंतर्गत शहीद भगत सिंह उ.मा विद्यालय पंडरी रायपुर सामूहिक वंदे मातरम गीत छात्र-छात्राओं ने गया। रायपुर राजधानी के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्र-29 के कैलाश बेहरा ने बताया कि वंदेमातरम् की 150 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा ने स्कूल के प्रधान पाठक एवं शिक्षक गणों एवं देश एवं प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाएं दी।