खरसिया : वर्तमान में तेजी से बढ़ रही भारी महंगाई के दौर में जनता पहले से ही परेशान हैं साथ ही गैस सिलेंडर के संकट से निकल नही पा रही है की अब इस भीषण गर्मी में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों में भटकना एवं घंटो लंबी कतारे पर लगने के बावजूद पंपों में पेट्रोल , डीजल नही मिलना जनता की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
खरसिया शहर में पेट्रोल पंपों में स्टॉक होने के बावजूद जानबूझकर कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाई जा रही है। प्राप्त जानकारी यह भी मिल रही है की पंप ड्राई है कहकर बाहर की गाड़ियों को बड़ी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल-डीजल एक्स्ट्रा मुनाफा लेकर दिया जा रहा है। ऐसी संकट की घड़ी में पंप मालिको द्वारा कृत्रिम स्थिति बनाकर कालाबाजारी किया जाना उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन को चाहिए की ऐसे पंपों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर पंप को सील करने की कार्यवाही करें।