September 04, 2026


आरंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव की बात सामने आई

आरंग। नगर के श्याम बाजार निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान तारकेश्वर साहू, पिता पूना राम साहू, निवासी श्याम बाजार, आरंग के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे परिजनों को युवक के फांसी लगाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch