October 11, 2024


Ratan Tata के निधन के बाद Noel Tata को बनाया गया टाटा ट्रस्ट का मुखिया

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा कल पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके निधन के बाद हर किसी के मन में यह प्रश्न था, कि अब टाटा ग्रुप की बागडोर किसके हाथ में होगी और कौन इसे संभालेगा। टाटा ग्रुप के नए चैयरमेन को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब अंततः विराम लग गया है और टाटा ग्रुप ने नोएल टाटा के नाम पर मोहर लगा दी है।

नोएल, टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे और टाटा ट्रस्ट से जुड़े सभी निर्णय लेंगे। बता दे, कि नोएल टाटा लंबे समय से टाटा समूह शामिल है और समूह के लिए महत्वपूर्ण कामों को करते आए हैं तथा उन्हें टाटा ग्रुप का लंबा अनुभव है, शायद यही कारण है जो उन्हें टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है।

कौन है, नोएल टाटा

बताया जाता है, कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो विवाह किये थे। रिश्ते में नोएल टाटा, रतन टाटा भाई है जो उनकी की दूसरी मां के बेटे है। नवल टाटा की पहली शादी सुनी टाटा से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हुए जिनका नाम रतन टाटा और जिम्मी टाटा है। नवल टाटा ने सुनी टाटा से तलाक लेकर स्विटज़रलैंड की एक महिला उद्योगपति सिमोन से वर्ष 1955 में दूसरा विवाह किया था और नोएल टाटा उन्ही से पैदा हुए है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch