July 28, 2026


बड़े बिजली दरो से परेशान जनता पहुंची फार्म लेने : अमितेष भारद्वाज

रायपुर :-राजधानी के साथ साथ पूरे प्रदेश में बढते बिजली दरो से लोग परेशान हैं जिसको लेकर लगातार कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। लोगों मे भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। काली माता वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया जिनका बिजली 300-400 आता था स्मार्ट मीटर लगने के बाद 2500-3000 आ रहा है। ऐसे लगभग हर घर मे बढे हुए बिजली बिल से नागरिक परेशान है। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से मिलकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पर सरकार को जैसै कोई लेना देना ना हो। पूर्व पार्षद ने कहा की आने वाले दिनो मे जनता के साथ जाके खमारडीह बिजली आफिस जाकर घेराव किया जायेगा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch