October 12, 2024


लाल किले पर हुआ रावण दहन, कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी हुए शामिल

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। रावण दहन समारोह न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सद्भावना का प्रतीक भी माना जाता है।

नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में सभी की रही उपस्थिति

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के यहां राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और देश के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने रामलीला का मंचन देखा और रावण दहन समारोह में भाग लिया। वहीं नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचें।

लाल किले के इस ऐतिहासिक स्थल पर दशहरे का आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से किया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और देशभर में दशहरे के प्रमुख आयोजनों में से एक मानी जाती है। इस बार भी आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। जैसे ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए, लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश पूरे वातावरण में गूंज उठा।

दिल्ली के लाल किले किले मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा ने कहा, “मेरा संदेश यही है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ कहा है। भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे और बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है…”


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch