July 08, 2026


डीएव्हीपब्लिक स्कूल किरंदुल के स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई ने दिया हरियाली का संदेश,और किया वृहत वृक्षारोपण


किरन्दुल : वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत डीएव्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल में विद्यालय के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड इकाई द्वारा बुधवार  विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव,गाइड कैप्टन अनामिका एक्का,स्काउट मास्टर नारायण प्रसाद,कब मास्टर राकेश कुमार,गाइड कैप्टन सुरभी राव तथा विद्यालय के स्काउट्स-गाइड्स एवं  रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पपीता, अमरूद,आँवला,सहजन एवं नींबू के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।सभी प्रतिभागियों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch