November 19, 2026


माहेश्वरी भवन में हिंदू जागरण मंच की बैठक संपन्न जुगल गुप्ता बल्लू भाई बने राजनांदगांव नगर संयोजक एवं अजय बिछिया को खंड सहसंयोजक की जिम्मेदारी

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव की महत्वपूर्ण बैठक माहेश्वरी भवन, राजनांदगांव में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सामाजिक समरसता, धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा तथा हिंदू समाज को संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार को गति प्रदान करते हुए नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें जुगल गुप्ता (बल्लू भाई) को राजनांदगांव नगर संयोजक तथा अजय बिछिया को राजनांदगांव खंड सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्व मिलने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू जागरण मंच का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना, युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, धर्म और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करना तथा समाज में एकता और समरसता को मजबूत करना है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, सामाजिक जागरूकता और धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch