किरंदुल : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर कोड़ेनार पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान उत्सव धूमधाम से मनाया गया।जिसमें किरंदुल,गुमियापाल और अरनपुर सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं,कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई,जिसके बाद वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बच्चों की देखभाल, कुपोषण मुक्ति,माताओं की सहयोगी बनकर घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर समाज की नींव मजबूत कर रही हैं,इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट कर नमन किया गया,मुख्य अतिथि कोड़ेनार सरपंच मीना मण्डावी,उपसरपंच,पंच सहित भाजपा के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता,परियोजना अधिकारी अनिल लूनारे,हसीना धृत लहरें, यामिनी साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके योगदान के लिए हौसला बढ़ाते हुए बधाई दी,वहीं इस अवसर पर सुपरवाईजर शांति मीडियामी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र किसी भी स्थिति में बंद न रहें,बच्चों को मिलने वाली सेवाएं लगातार जारी रहें,इसलिए फिलहाल कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है और सहायिकाओं का सम्मान अलग से भव्य रूप में किया जाएगा,ताकि हर किसी को उसके काम का पूरा सम्मान मिल सके,कार्यक्रम उत्साह व सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।