November 21, 2026


किरंदुल मेन मार्केट को व्यवस्थित करने प्रशासन ने चलाया अभियान, 24 व्यापारियों को निर्धारित स्थल पर किया स्थानांतरित

सड़क और शेड पर लगी दुकानों से मिलेगी निजात, यातायात होगा सुगम

किरंदुल :  नगर के मेन मार्केट में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं आम नागरिकों को सड़क पर आवागमन की परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा 21 नवंबर 2026 को बाजार व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि मेन मार्केट में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण कई व्यापारी मुख्य सड़क एवं शेड पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

लॉटरी से हुआ था आवंटन

समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को कुल 24 व्यापारियों को चौपाटी हेतु निर्मित स्थल पर 7×20 फीट के आकार की दुकानें लॉटरी पद्धति से आवंटित की गई थीं।

व्यापारियों को 17 नवंबर 2026 तक अपनी पुरानी दुकानें हटाकर आवंटित स्थल पर दुकानें संचालित करने की सहमति दी गई थी। इसी क्रम में 21 नवंबर को प्रशासन एवं नगर पालिका की संयुक्त मौजूदगी में बाजार को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान नायब तहसीलदार * केजराम पटेल*, मुख्य नगर पालिका अधिकारी * शशिभूषण महापात्र*, थाना प्रभारी * संजय पटेल*, उप अभियंता * संजय मार्कंडेय*, राजस्व उप निरीक्षक * नरेश साहू* एवं सहायक राजस्व निरीक्षक * गौरीशंकर,  मनराखन ठाकुर,  नागेश चौरे एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर* सहित नगर पालिका का अमला मौके पर मौजूद रहा।

प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित दुकानों से मुक्त कर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है।

इस कार्रवाई से किरंदुल के मेन मार्केट को व्यवस्थित स्वरूप मिलने की उम्मीद है। साथ ही बाजार में खरीदारी करने आने वाले नागरिकों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch