छुरिया :- दिनांक 21/11/2026 को पुलिस चौकी चिचोला द्वारा चिचोला (रेंगाटोला) क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान घटना स्थल पर *मोटर सायकल क्रमांक MH40 CS 3445 (बुलेट)* के चालक को रोकर चेक किया गया। जांच में पाया गया कि चालक द्वारा -
- बिना हेलमेट वाहन चलाया जा रहा था
- यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था
- मोटर सायकल में *मॉडिफाइड साइलेंसर* लगा हुआ पाया गया
उक्त कृत्य *धारा 119/177, 144/177, 194(घ), 182(क)(4) मोटर व्हीकल एक्ट* के तहत दंडनीय पाये जाने पर मौके पर मोटर पंचनामा तैयार किया गया।
मामले में *इस्तगासा * तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
वाहन स्वामी निरंजन विट्ठल निवासी डोंगरगांव बताया गया है।
*पुलिस चौकी चिचोला द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अवश्य लगाएं एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*