November 23, 2026


ट्रैफिक एडवाइजरी : आम जनता के सुगम आवागमन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में

राजनांदगांव :- दिनांक  23.11.2026 से दिनांक 25.11.2026 तक मोहारा मेला में बड़ी संख्या में दर्शक एवं आम नागरिकों के सम्मिलित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा सुगम यातायात संचालन एवं आम जनता की सुविधा के लिए *दिनांक 23.11.2026 को दोपहर 03.00 बजे से दिनांक 25.11.2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक* निम्नानुसार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाती है। 

1. भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश मोहारा क्षेत्र उक्त अवधि में  पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

2. बालोद धमतरी की ओर से राजनांदगाॅव की आने वाली भारी व चार पहिया वाहन सुरगी से डायवर्सन होकर मोखला,भर्रेगाॅव,खुटेरी से नेशनल हाईवे की ओर से निकल कर राजनांदगाॅव आएगी 

3. दल्लीराजहरा की ओर से आने वाली वाहन जेवरतला से डायवर्सन होकर नांदिया, डोगरगाॅव से राजनांदगाॅव की ओर आएगी चारपहिया वाहन सिंघोला,करमतरा, मोखला,कोटरासरार,होकर जंगलपुर से राजनांदगाॅव आयेगी

4. राजनांदगाॅव से धमतरी बालोद जाने वाले वाहन टोलप्लाजा खुटेरी, मोखला,सुरगी होकर धमतरी बालोद की ओर जायेगीं। तथा दल्लीराजहरा की ओर जाने वाली भारी वाहन डोगरगाॅव नांदिया, से जेवरतला होकर दल्लीराजहरा जावेगी।




Advertisement

Tranding News

Get In Touch