July 17, 2024


बढ़ती उम्र थम जाएगी, सुबह खा लेंगे ये 5 चीजें, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में आपको डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। 35 साल के बाद शरीर को ज्यादा पोषण यानि विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन की जरूरत होती है। कई बार काम और जिम्मेदारियों के चक्कर में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे बीमारियां बढ़ने लगती हैं और शरीर में कमजोरी आने लगती है। अगर आपको भी कमजोरी, थकान और एनर्जी में कमी लगती है तो डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइये जानते हैं बढ़ती उम्र के साथ आपको डाइट में कौन सी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए?

बढ़ती उम्र मानो थम जाएगी, सुबह खाएं ये चीजें

  1. ड्राईफ्रूट्स- हेल्दी रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। सूखे मेवा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। आपको रोजाना कुछ बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, मुनक्का और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। नट्स खाने से हेल्दी फैट्स और विटामिन शरीर को मिलते हैं।
  2. दूध और डेयरी उत्पाद- उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी होने लगती है। इस कमी को आप डाइट से काफी हद तक दूर कर सकते हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियां, दांत, दिल और दिमाग की सेहत पर असर पड़ता है। वहीं प्रोटीन मसल्स ग्रोथ और खून बनाने के लिए जरूरी होता है। इसके लिए दूध, पनीर, दही, चीज और डेयरी उत्पादों को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे शरीर को विटामिन D और विटामिन B12 भी मिलता रहेगा।
  3. मखाना- डाइट में मखाना जरूर शामिल करें। मखाना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा मखाना हाई फाइबर डाइट है जिससे आपका पेट और पाचन दुरुस्त रहता है। मखाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है। आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
  4. फल-हरी सब्जियां- सुबह नाश्ते में 1-2 फल जरूर शामिल करें। फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल आसानी से मिल जाते हैं। इससे पेट और पाचन मजबूत होता है। फाइबर से भरपूर फल वजन को भी कंट्रोल रखते हैं। इसलिए सुबह नाश्ते में कोई फल जरूर शामिल कर लें।
  5. ओट्स-दलिया- शरीर को हेल्दी रखने और दिनभर एनर्जी को बनाए रखने के लिए सुबह दलिया या ओट्स में से कोई एक चीज जरूर खाएं। ओट्स और दलिया हाई फाइबर डाइट हैं जिससे पेट भी आसानी से भर जाता है और वजन भी कंट्रोल रहता है। दूध वाला ओट्स और दलिया शरीर को ताकत देता है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch