July 20, 2026


हेरा पंचमी के उपलक्ष में श्री मामा जी ज्वैलर्स सोनी परिवार द्वारा भगवान जगन्नाथ जी को छप्पन भोग लगाया गया



किरन्दुल : उत्कल समाज विकास परिषद एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।रथ यात्रा के दौरान पड़ने वाले पर्व हेरा पंचमी पर्व सोमवार को विशेष श्रद्धा के साथ मनाया गया।परंपरा के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ से रुठकर गुंडिचा मंदिर पहुंचती हैं।इसी उपलक्ष्य में श्री मामा जी ज्वैलर्स सोनी परिवार द्वारा भगवान जगन्नाथ जी को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। खीर,पूरी,सब्जी, मिठाई,फल और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सजी थालियों को विधि-विधान से भगवान को समर्पित किया गया।परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर नगर वासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।छप्पन भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।भोग अर्पण के बाद प्रसाद को सभी भक्तों में वितरित किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch