February 03, 2026


अजय देवगन का जिगरी Golmaal 5 में बनेगा विलेन, इस सुपरस्टार की झोली में आई रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म?

नई दिल्ली: अजय देवगन की आने वाली फिल्म गोलमाल 5 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। खासतौर पर आए दिन इस कॉमेडी मूवी की कास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती हैं। अब खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 5 में एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हो गई है, जोकि अजय का खास दोस्त है।

बताया जा रहा है कि वह अभिनेता मूवी में नेगेटिव रोल प्ले करता हुआ नजर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है, जो गोलमाल 5 में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का लोटपोट करता हुआ नजर आएगा।

गोलमाल 5 में हुई इस दिग्गज की एंट्री
फिल्म गोलमाल 5 का नाम हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा मूवीज की फेहरिस्त में शुमार है, जिनकी रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी का कास्ट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। इंग्लिश वेबसाइट वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार अक्षय कुमार गोलमाल 5 में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की इस मूवी में अक्की खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

हालांकि, अभी इस मामले की मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में अब गौर किया जाए गोलमाल 5 की फुल कास्ट की तरफ तो उसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी, श्रेयस तलपडे और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

जबकि साइड रोल में मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार बी नजर आएंगे। बता दें कि साल 2017 में गोलमाल का चौथा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जोकि कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। ऐसे में उम्मीद ये है कि 10 साल बाद इसका पांचवां पार्ट बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। 

शुरू हुई गोलमाल 5 की शूटिंग

हाल ही में गोलमाल फ्रेंचाइजी के निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी हुई और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। इस घटना के बाद रोहित काम पर लौटे हैं और उन्होंने गोलमाल 5 की शूटिंग भी शुरू कर दी है।  


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch