बिलाईगढ़ : आज 21 सितम्बर 2026 को बिलाईगढ़ की राजशाही दशहरे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। बिलाईगढ़ के जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक डॉक्टर सनम जांगड़े के नेतृत्व में गत पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचकर यहाँ के राजशाही दशहरा में सम्मिलित होने का निवेदन किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के बैनर तले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश के कर्मचारियों को देय लम्बित मंहगाई भत्ता प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा तथा देय तिथि से एरियर्स की मांग की गई, जिसे माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने शीघ्र पूर्ण किए जाने की बात कही, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के गारंटी के तहत जो भी वादे पूरे करने बचे हैं, उन्हें भी आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा।
शिक्षक साझा मंच ने अन्य मांगों में विभागीय स्तर पर टी.ई.टी. परीक्षा के आयोजन हेतु विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र जारी करने, प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बजट 2026-27 हेतु स्वीकृत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अविलंब प्रदान करने, माननीय उच्च न्यायालय के प्रकरण क्रमांक WPS/7172/2025 श्रीमती कुमुदनी साहू विरूद्ध छत्तीसगढ़ शासन में जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू द्वारा पारित आदेश दिनाँक 20/02/2026 का पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आदेश देने एवं दोषी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (वर्तमान में निलंबित) श्री जोइधाराम डहरिया के विरूद्ध उचित कार्रवाई करने, पंचायत विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हुए शिक्षक संवर्गों की पूर्व सेवा गणना कर समस्त लाभ (ग्रेच्युटी, पुरानी पेंशन, वरिष्ठता, पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान एवं अवकाश नगदीकरण) प्रदान किया जाए, मध्यप्रदेश सरकार की भाँति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी अर्जित अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 दिन से बढ़ाकर 300 दिन करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन पर निराकरण की दिशा में शीघ्र कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच की ओर से प्रतिनिधि मंडल में कामता प्रसाद साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, यादराम हिरवानी, राजेन्द्र रॉय, रामकुमार साहू, रेशमलाल देवांगन, एन. के.चेलक, मनीराम यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रतिनिधि मंडल का यह मुलाकात प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा तथा मुलाकात सकारात्मक रहा।