October 22, 2026


12 ब्लॉक अध्यक्षों ने कांग्रेसजनों के साथ साइकिल एवं मोटर साइकिल से शहर में यात्रा निकाल वोट चोरी के खिलाफ

रायपुर :  शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अरुण वोरा की उपस्थिति में रायपुर के १२ ब्लॉक अध्यक्षों ने कांग्रेसजनों के साथ साइकिल एवं मोटर साइकिल से शहर में  यात्रा निकाल वोट चोरी के खिलाफ , ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एवं केंद्र की मोदी शाह सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया ।आज आजाद चौक महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजन विभिन्न ब्लॉक से  अध्यक्षोंके साथ अलग अलग टोलियों में गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी करते हुए पहुंचे । गांधीजी की प्रतिमा में पुष्पांजलि कर कांग्रेसजन साइकिल से आमा पारा चौक , अग्रसेन चौक , तेलघानी नाका चौक , स्टेशन चौक , फ़ाफाडीह चौक , जेल परिसर होते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर अस्पताल पहुँच कर अंबेडकर जी के प्रतिमा के पास पहुँच अनुच्छेद ३२६ का पठन किया गया एवं वोटचोरी के ख़िलाफ़ विरोध व्यक्त किया गया ।


रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाले शहीद पंकज विक्रम ,संत कबीर दास , संत माता कर्मा , लेफ़्टिनेंट अरुविंद दीक्षित  , स्व खुबचंद बघेल  ,महंत लक्ष्मीनारायण दास ,सरदार वल्लभ भाई पटेल ,शहीद भगत सिंह ,गुरु घासीदास , जवाहरलाल नेहरू , वीरांगना अवंती बाई , स्व कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक के अध्यक्ष गण ओम श्रीवास ,विजय टंडन हीरेन्द्र देवांगन अंजुमन ढेबर ,विनोद सिंह ठाकुर ,सुयश शर्मा , देवकुमार साहू , सुधा सरोज ,मिलिंद गौतम , सुजीत सिंह , कमल धृतलहरे , किशन बाजारी के साथ अपने अपने ब्लॉकों के दर्जनों साथियों के साथ अपने अपने क्षेत्र के वार्डो से साइकिल पर पहुंचे थे और प्रदर्शन में शामिल हुए । सायकल यात्रा के दौरान सभी के हाथों में ज्ञानेश कुमार , चुनाव आयोग , मोदी शाह के खिलाफ वोट  चोरी , विधायक चोरी , सांसद चोरी के नारे थे । रैली के दौरान हर चौक पर खड़े हो कर वोट चोरी के खिलाफ नारे लगाते रहे और वोट चोरी के पर्चे बाटते रहे

रायपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के शहर आम का स्वागत करते हुए उन्हें संविधान की सर्वोच्च प्रहरी के रूप में वोट चोरी के दोषी व्यवस्था के जनक ज्ञानेश कुमार गुप्ता की बर्खास्तगी की मांग की एवं साइकिल को आम आदमी के प्रतीक बताते हुए साइकिल और वोट दोनों के घर घर में होने की बात की और वोट चोरी को संविधान , लोकतंत्र और देश की निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के इतिहास को कलंकित करने का आरोप लगाया ।वोट, विधायक , सांसद और पार्टी  चोरी कर ही बीजेपी सरकार दर सरकार बना कर जानता को लूट रही है । एस आई आर के १ माह का पुनरीक्षण कार्यक्रम ही अपने आप में इस बात को साबित करता है कि फॉर्म ७ का दुरुपयोग कर काटे गए नाम जो हजारो लाखो में है वो भाजपा के पदाधिकारी , कुछ भाजपा समर्थित बीएलओ एवं चुनाव आयोग के अधिकारियों के मिलीभगत का नतीजा है ।

शहर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अरुण वोरा पूर्व विधायक ने पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे १२ साल से आंदोलन को अब जनता के समर्थन की बात की है और उन्होंने लोकतंत्र के हत्या के भाजपा के प्रयासों को मुंहतोड़ जवाब देने का आव्हान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया है । आज छात्र , युवा , महिलाएं , बुजुर्ग सभी बीजेपी के वोट चोरी की गतिविधियों से वाक़िफ़ और सतर्क हो कर सड़क पर आ कर लड़ाई लड रहे है ।

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , विकास उपाध्याय , पंकज शर्मा , आकाश शर्मा , ज्ञानेश शर्मा ,एजाज ढेबर ने अपने अपने संबोधन में भाजपा पर नगरीय  निकाय , विधानसभा एवं लोकसभा चुनावी के मतदाता सूची में हेरफेर  कर जीतने का आरोप लगाया है । भाजपा के लिए चुनाव आयोग माध्यम और काटछाट की गई मतदाता सूची हथियार बन गई है जिससे ये लोकतंत्र की हत्या करते है और राज्य दर राज्य चुनाव जितते है और फिर जानता पर महंगाई , बेरोजगारी , अराजकता  की व्यवस्था थोप देते है ।

सायकल रैली के बाद  शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने अनुच्छेद ३२६ का पठन कर वोट के अधिकार एवं प्रावधान का हवाला दे कर वोट के अधिकार की रक्षा का संकल्प सबको दिलाया एवं राष्ट्र गान डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी अरुण वोरा ,श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा,ज्ञानेश शर्मा,  एजाज ढेबर, राहुल इंदुरिया, सुंदर जोगी, आनंद मिश्रा,सचिन अग्रवाल, नंदकुमार पटेल, सुशांत डे,जसवीर ढिल्लन,डॉ अनु राम साहू, प्रशांत ठेंगड़ी, कमलाकांत शुक्ला ,चंपालाल देवांगन, मनोज बंजारे,संपत सिंह राजपूत, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे,सुरेश धीवर, गौरीशंकर पांडे,गंगा यादव,राज देवांगन,संदीप शर्मा, कमलाकांत साहू, फिरोज चिश्ती, प्रीति उपाध्याय शुक्ला,,नंदू सिंनहा, नदीम,सत्तू सिंह, मनीष शर्मा,संजय अग्रवाल, मुन्ना मिश्रा, प्रीति सोनी, ईश्वर चक्रधारी, वेंकट कुमार, महेंद्र सेन, जीवन सागर, लक्ष्मण सेन, संजय सोनी, रोहित साहू, जितेंद्र यादव,मोहसिन खान, श्रीनाथ भोगल, अमित कोसरिया, ज्योति प्रकाश जगत, अनिल रूपचंदानी, राजू नायक, सुरेश कुमार बुधवानी, नागेंद्र तिवारी, सागर टांडी, हेमु डेकाडे, मकरंद टांडी,सुरेश चौधरी, पप्पू बागडे, गया प्रसाद महानंद,धनेश बंजारे, मनोज कुमार पटनायक, अभिषेक ठाकुर,सत्यानंद टांडी, मनोज सोनकर, झुमुकलाल निषाद, ईश्वर प्रसाद यादव, संजीव कुमार, कुंदन सिंन्हा, मोहम्मद राशिद,, मतलूब अली, युधिष्ठी नायक, शंकर साहू,मनोहर रंगेल, गंगाराम रात्रे, देवकी क्षतिय, भारत यादव, देवेंद्र साहू, कृष्ण शर्मा, गौतम यादव, सुधीर बंजारे,ओमप्रकाश देवांगन, मोहम्मद आशु, नरेश साहू, टीकम सोनकर, विजय साहू, संजू मुकुटवर, सुनील ध्रुव,  हरिशंकर बसवार, अभिषेक मिश्रा, शैलेश, मनोज सिंह, महादेव अग्रवाल, मुकेश कुकरेजा, प्रतीक तिवारी, इकराम अहमद, परमानंद साहू, रघुवीर सिंह बगल, सुशील कटियार, निशा शर्मा, अनिल सेन, विशाल राजानी, गवेश साहू, भोला विश्वकर्मा, धन सिंह यादव, जयपाल,  ब्रह्मा सोनकर, महावीर देवांगन, रतन सोनी, शेख अनीश, अनीश मनिहार, नंद कुमार कोसले, बिरजू साहू, सोनू कुमार, डिंपल खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch