July 26, 2025


संयुक्त राष्ट्र में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भिड़े अमेरिका और चीन, एक दूसरे पर जमकर लगाए आरोप

संयुक्त राष्ट्र :  संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन मुद्दे पर शुक्रवार को अमेरिका और चीन भिड़ गए। अमेरिका ने चीन से कहा कि उसे यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को भड़काना बंद करे, वहीं चीन ने कहा कि वाशिंगटन दूसरे पर दोष मढ़कर टकराव भड़काने का प्रयास कर रहा है।

अमेरिका ने चीन को लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र में कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत डोरोथी शीया ने सभी देशों से रूस को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं का निर्यात बंद करने का आग्रह किया। वाशिंगटन का कहना है कि दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं युद्ध में रूस के लिए मददगार हैं।

दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं का आशय ऐसी वस्तुओं से है जिनका इस्तेमाल युद्ध के साथ ही नागरिक उपयोग में भी होता है। शीया ने विशेष रूप से चीन का नाम लेते हुए यह अनुरोध किया।

रूस युद्ध में चीन निर्मित उपकरणों को कर रहा उपयोग

शीया ने यूक्रेन मसले पर आयोजित 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन, हथियारों और वाहनों में चीन द्वारा निर्मित उपकरणों की बरामदगी से दोहरे उपयोग वाले सामानों पर निर्यात नियंत्रण लागू करने का बीजिंग का दावा ध्वस्त हो गया है।

बीजिंग का अमेरिका पर पलटवार

चीन के उप संयुक्त राष्ट्र राजदूत गेंग शुआंग ने पलटवार करते हुए कहा कि चीन ने यूक्रेन में युद्ध शुरू नहीं किया। वह संघर्ष में पक्ष नहीं है, उसने कभी भी घातक हथियार उपलब्ध नहीं कराए हैं। उसने हमेशा ड्रोन के निर्यात सहित दोहरे उपयोग वाली सामग्रियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा है।

यूक्रेन मुद्दे पर दोष मढ़ना बंद करे अमेरिका

उन्होंने कहा, हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह यूक्रेन मुद्दे पर दोष मढ़ना या टकराव पैदा करना बंद करे तथा इसके बजाय युद्धविराम और शांति वार्ता को बढ़ावा देने में अधिक रचनात्मक भूमिका निभाए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch