June 27, 2024


अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 39वां मनाया जन्मदिन बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप की अटकलें शुरू

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मनाया हैं. बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थीं, तो लोगों ने उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाना शुरू कर दिया है. इसी बीच मलाइका का सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखी ये बात

बता दें कि बीते 6 साल से अर्जुन कपूर  और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जन्मदिन हो को कोई भी खास दिन दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते थे. लेकिन इस बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा का ना पहुंचना दोनों के ब्रेकअप की तरफ इशारा कर रहा है. हाल ही में मलाइका अरोड़ा  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. 

मलाइका अरोड़ा  ने लिखा है कि ‘मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आखें बंद करके भरोसा कर सकूं.’ मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद लोगों का कहना है कि ये पोस्ट अर्जुन कपूर के लिए लिखी है. सोशल मीडिया यूजर्स कयासबाज कर रहे हैं कि कहीं अर्जुन कपूर  ने एक्ट्रेस का भरोसा तो नहीं तोड़ा है, जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

मलाइका ने अरबाज से साल 2017 में लिया था तलाक

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ शादी की थी. मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है. दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. मलाइका अरोड़ा साल 2018 से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं. फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अटकलें तेजी पर हैं.









Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch