April 28, 2024


भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना आदमपुर घाट रोड स्थित दिव्यधाम अपार्टमेंट में घटी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। अमृता के मौत के बाद उनके फैंस सदमें हैं।

अमृता ने भोजपुरी, हिन्दी समेत कई फिल्मों और सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अमृता का शव कमरे से बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक 18 अप्रैल को अमृता की बहन वीणा की शादी थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं। बहन के मुताबिक अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी।

इस वजह से थी परेशान-

 बता दें कि मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय ने मौत से पहले अपने वाट्सऐप स्टेटस पर लिखा- ‘उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी। ये स्टेटस अमृता ने मौत से पहले अपडेट किया था।

परिजनों का कहना है कि काफी दिनों से काम नहीं मिलने से वो डिप्रेशन में थी। अमृता की हॉरर वेब सीरिज प्रतिशोध का पहला पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch