बॉबी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं Alia Bhatt के खिलाफ पर्दे पर
एनिमल’ की रिलीज के बाद हर तरफ बॉबी देओल (Bobby Deol) की ही चर्चा हो रही थी, वहीं अब बॉबी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं. यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में उनकी एंट्री हो गई है. इस फिल्म में वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ दिखाई देने वाले हैं.
बॉबी कब से शुरू होगी शूटिंग?
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) स्टारर फिल्म में विलेन के रोल में बॉबी देओल (Bobby Deol) होंगे. ‘एनिमल के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए यह एक और विलेन की भूमिका है. वह फिल्म में भयानक शैतानी ताकत का किरदार निभाएंगे, जो आलिया और शर्वरी से मुकाबला करता है. इस फिल्म के लिए पेपरवर्क कर लिया गया है. 2024 के मध्य से बॉबी शूटिंग शुरू करेंगे जिसके लिए वह एक्साइटेड हैं.’
अलग होगा लुक
बता दें कि यह किरदार बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए तैयार किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि रणबीर के बाद अब वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के खिलाफ पर्दे पर दिखाई देंगे. उनका किरदार स्वैग से भरपूर है. खबर ये भी मिली है कि बॉबी का इसमें लुक काफी अलग होगा.
जल्द फ्लोर पर जाएगी फिल्म
इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं है. ‘एक था टाइगर’ के बाद यशराज फिल्म्स की यह 7वीं स्पाई यूनिवर्स फिल्म होगी. जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जाएगी. दो फीमेल एक्टर लीड रोल में हैं जो धुआंधार एक्शन करती दिखेंगी.