September 08, 2024


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद दोनों के घर पर किलकारी गूंजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (8 सितंबर 2024) को लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। फैंस के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं।

फैंस दे रहे बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में नवंबर महीने में शादी की थी। दोनों की शादी का बी-टाउन में खूब बज था। शादी के 6 साल बाद कपल ने लोगों को ये गुड न्यूज दी और फैंस बेसब्री से बेबी के आने का इंतजार करने लगे। अब आखिरकार वो घड़ी आ ही गई और दोनों बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर ने फिलहाल अभी सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सभी पैपराजी पेज पर ये खबर आ चुकी है। अब फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch