April 30, 2022


चल हट कोनो देख लिही फिल्म में दिखेगी अनिकृति और दिलेश साहू की केमिस्ट्री 

13 मई 2022 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाहालों में एक साथ रिलीज होगी फिल्म


रायपुर। छालीवुड के पापुलर डायरेक्टर सतीश जैन की देखरेख में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म चल हट कोनो देख लिही 13 मई 2022 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाहालों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता दिलेश साहू और अनिकृति चौहान की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। 

इससे पहले सतीश जैन हस झन पगली फंस जाबे फिल्म बनाई थी। इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ के सिनेमाहालों में 100 डे पार किया था। अब सतीश जैन की आने वाली फिल्म चल हट कोनो देख लिही को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह है। फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दीक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरुण तांबी, शैलेश साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, ऊषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या वर्मा, जागृति सिन्हा, सलिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रुचिका कांबोज, विशाल साहू कलाकार नजर आयेंगे। 

फिल्म की कथा और पटकथा का लेखन सतीश जैन ने किया है। संवाद वीरू ठाकुर का है। म्यूजिक सुनील सोनी ने दिया है। गाने में सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, परगनिहा, नितिन दुबे ने स्वर दिया है। कोरिओग्राफी निशांत उपाध्याय और चंदन दीप ने किया है। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch