July 14, 2024


अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला! 120 मीटर दूर से मारी गोली

अमेरिका : अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी हिंसव वारदात हुई है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई है। घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट तुरंत मंच से बाहर ले गए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप गोलियां चलने के बाद वहीं पोडियम पर झुक जाते हैं। इसके बाद सीक्रेट सर्विस (उनके सिक्योरिटी गार्ड) उन्हें घेर लेते हैं।

शुरू हुई जांच

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने सुरक्षा उपाय लागू किए हैं, जांच की जा रही है। बटलर काउंटी के जिला अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी को मार गिराया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch