April 10, 2024


बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को सिर तन से जुदा करने की धमकी, हिंदू संगठनों ने किया थाने में हंगामा

 बरेली  : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी फेसबुक के जरिए दी गई है। धमकी में सिर तन से जुदा करने की बात कही गई है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता इस बात को लेकर थाने पहुंच गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी की खबर आयी है। सोशल मीडिया के जरिए दी गई धमकी में सिर तन से जुदा करने की बात कही गई है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और बरेली के आंवला कोतवाली में इस बात की शिकायत की है।

शिकायत में कहा गया है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है। इस वीडियो से हिंदू लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है।

बता दें कि यहां सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी से एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में हिंदूवादी संगठन के एक नेता ने कहा कि फैज रजा ने फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फोटो लगाकर उनका सिर तन से जुदा करने और अशब्द लिखते हुए स्टेट्स लगाया है। इसमें सिर तन से जुदा का गाना भी शामिल है। उसकी पोस्ट पर कुछ और लोगों ने भी अभद्र टिप्पणी की है। इन सब हरकतों से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आरोपी पर सख्त एक्शन लिया जाए।

फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने धमकी देने के आरोप में फैज रजा नाम के एक शख्स के खिलाफ 505(2) धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch