आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन के साथ छात्रों ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय/संस्थान का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
इस वर्ष दसवीं में 55 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमे से 40 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की।7 विद्यार्थियो ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 9 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किए।इनमें प्रथम स्थान पर रहे नितिज्ञ शर्मा 97.17% ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया ।द्वितीय स्थान पर साक्षी कन्नौजे 94.50%, तृतीय स्थान पर रिदा फातिमा 94.16%, चतुर्थ स्थान पर मोक्ष चंद्राकर 94%,पंचम स्थान पर आहना नेताम 91.66%, छठवें स्थान पर वंदिता साहू 90.66%, सातवें स्थान पर दिव्या साहू 90.50%, आठवें स्थान पर पूर्वी यादव 89.83% नवे स्थान पर शुभम लोधी 86.66%,
दसवें स्थान पर चहक चंद्राकर ने 83.83% अंक प्राप्त किए।विद्यालय के अन्य विद्यार्थी भूमिका रानी कुर्रे 83.66%,उत्कर्ष पटेल 82.66%, डी चंद्रकांत राव 82.33%, करुणा साहू 82.16%, याशिका चंद्राकर 82%, रितेश पाल 81.50% अंक अर्जित किए।
नीतिज्ञ शर्मा केवल दो अंकों से पीछे रहे
विद्यालय के होनहार छात्र नितिज्ञ शर्मा ने 97.16% पाकर शाला और परिवार को गौरवान्वित किया और मात्र 2 अंक से छत्तीसगढ़ की प्रवीण्य सूची में टॉप 10 में जगह बनाने से चूक गए। ये शुरूआत से एक होनहार छात्र रहे है।
संस्था के संचालक यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा, " इस उत्कृष्ट सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य, एकेडमिक डायरेक्टर एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।