चिखली :- पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे बदमाश चन्द्रशेखर देवांगन पिता देवशरण देवांगन उम्र 45 साल साकिन ग्राम बोरी पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. ज्योति साहू, आर0 आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।