July 31, 2024


औषधीय गुणों से भरपूर है गिलोय, डाइट में ऐसे करें शामिल तो सेहत को मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गिलोय में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप गिलोय को डाइट का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको गिलोय का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में और गिलोय से मिलने वाले कुछ कमाल के फायदों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक गिलोए टीबी की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। अगर आप रेगुलरली गिलोय का सेवन करेंगे तो आप अपनी आई हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। गिलोय आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। गिलोय कंज्यूम करने से आप एसिडिटी, कब्ज और बवासीर जैसी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं। गिलोय लिवर हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकती है।

कैसे करें डाइट में शामिल?

गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आप चाहें तो गिलोय की चटनी का सेवन भी कर सकते हैं। ज्यादातर लोग गिलोय के जूस को पीते हैं। गिलोय के साथ कुछ औषधीय गुणों से भरपूर चीज को मिक्स कर पीने से भी आपकी हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है।

गंभीर बीमारियों से करे बचाव

गिलोय की मदद से आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से भी छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए भी गिलोय का सेवन किया जा सकता है। गिलोय दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर गिलोय आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


Advertisement

Tranding News

Get In Touch