January 12, 2024


राजधानी में 21लोगों के डॉग बाइट के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर तीन सप्ताह में मांगा जवाब

भोपाल :- राजधानी भोपाल में 21 लोगों के डॉग बाइट के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। घटना को लेकर सीएमएचओ और भोपाल नगर निगम कमिश्नर को आयोग ने नोटिस भेजा है। नोटिस में नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए क्या कदम उठाए गए इसकी भी जानकारी मांगी गई है। 

बता दें कि 2 दिन पहले भोपाल के एमपी नगर zone 1 में डेढ़ घंटे में आवारा कुत्ते ने 21 लोगों पर हमला कर उन्हें काट (dog bite) लिया था। आवारा कुत्ते ने पहले एक महिला पर हमला किया था। इसके बाद एक के बाद एक-एक कर 21 लोगों को काट कर इस कुत्ते ने जख्मी कर दिया।  इसकी चपेट में बच्चे, बुजुर्ग, महिला सभी आ गए।  कुत्ते के काटने (dog bite) से जख्मी लोग रात को ही जेपी अस्पताल पहुंचे, और देखते ही देखते यहां कुत्ते के हमले से घायलों की कतार लग गई थी।

हालत ये हो गई थी कि अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन कम पड़ गए। हालांकि बाद में व्यवस्था करके उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

बता दें कि इस इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक काफी समय से है। यहां कुत्ते अक्सर राह चल रहे लोगों पर हमले की कोशिश करते हैं। लेकिन इनकी धर-पकड़ की कार्रवाई में विभाग किसी तरह की दिलचस्पी नहीं लेता है। ऐसे में स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी भी है।   









Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch