May 03, 2026


ईरान का अमेरिका को बड़ा प्रस्ताव: होर्मुज और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को तैयार

Middle East में जारी टेंशन के बीच Iran ने एक बार फिर अमेरिका को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रपोजल में जंग खत्म करने और वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को दोबारा खोलने की बात का जिक्र भी है। दरअसल, ईरान ने 2 फेज में वार्ता का प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है। पहले चरण में एक महीने में युद्धविराम, अमेरिकी नौसैनिकों की नाकाबंदी समाप्त करने और ईरान व Lebanon में जारी संघर्ष को स्थायी तौर पर खत्म करने के लिए डील पर बातचीत की बात कही गई है।

परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को भी तैयार ईरान

ईरान के मुताबिक, इससे इलाके में स्थिरता बहाल हो जाएगी और ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर पड़ रहे प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। वहीं, ईरान के प्रस्ताव के दूसरे फेज में, पहले समझौते के कामयाब होने के बाद ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर एक और महीने की बातचीत शुरू करने की बात कही गई है। यानी ईरान ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह परमाणु के मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले समंदर में अमेरिकी नाकेबंदी और क्षेत्रीय संघर्ष का खत्म होना जरूरी है।

ईरान ने तेज की शांति बहाली की कोशिश

हालांकि, इस प्रपोजल पर अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है। माना जा रहा है कि अगर यह पहल आगे की तरफ बढ़ती है, तो यह लंबे वक्त से चले आ रही टेंशन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। और इससे पश्चिम एशिया के इलाके में शांति बहाल हो सकती है।

Hormuz से 20% गुजरता है कच्चा तेल

गौरतलब है कि Strait Of Hormuz विश्व के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में इसका दोबारा खुल जाना ग्लोबल मार्केट और एनर्जी सिक्योरिटी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch