February 28, 2025


जया प्रदा के भाई राजा बाबू का निधन एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस और राज्यसभा की पूर्व सदस्य जया प्रदा के बड़े भाई का निधन हो गया है. अपने बड़े भाई राजा बाबू के निधन की जानकारी खुद जया प्रदा  ने शेयर की है. गुरुवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत भाई की एक एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में एक नोट भी लिखा है.

जया प्रदा हुईं इमोशनल

बता दें कि जया प्रदा  ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बहुत दुख के साथ मैं आपको अपने बड़े भाई राजा बाबू के निधन की सूचना दे रही हूं. आज दोपहर 3:26 बजे हैदराबाद में उनका निधन हो गया. कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें. जयाप्रदा.”

इससे पहले, जया प्रदा सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में दिखाई दीं थी और उन्होंने खुलासा किया कि ‘डफली वाले डफली बजा’ गाना फिल्म ‘सरगम’ का हिस्सा नहीं था. इस एपिसोड में प्रतियोगी बिदिशा ने ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे’ और ‘डफली वाले डफली बजा’ गाने गाया था. उनकी परफॉर्मेंस से जया प्रदा  इतनी प्रभावित हुईं कि उन्हें ‘डफली वाले डफली बाजा’ फिल्म के दिनों की याद आ गई.

जया प्रदा  ने गाने से जुड़े कुछ पर्दे के पीछे के किस्से भी शेयर किया था. उन्होंने कहा, “मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, लेकिन जिस तरह से आपने यह गाना गाया है, उसने मुझे आज लता दीदी की याद दिला दी है. आप वाकई शानदार हैं. वास्तव में, मुझे कहना होगा कि इस गाने को आजमाना आसान नहीं है, लेकिन आपने इसे बेहतरीन तरीके से गाया है. जब यह सिनेमाघरों में लगा था, तो लोग शो रोककर बार-बार गाना सुनते थे. यह हम सभी के लिए एक बहुत ही खास गाना था और जया प्रदा के नाम से पहचाने जाने के बजाय, मैं इस गाने के लिए जानी जाती थी.”

दरअसल, ‘डफली वाले डफली बजा’ गाना फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाला था, क्योंकि हमारे पास पहले से ही बहुत सारे गाने रिकॉर्ड और शूट हो चुके थे. लेकिन शूटिंग के आखिरी दिन, सभी ने इसे फिल्माने का फैसला किया और हमने इसे सिर्फ एक दिन में पूरा कर लिया.”








Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch