Bigg Boss OTT 1 की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपने लॉन्ग टाइम ब्वायफ्रेंड अपूर्व पड़गांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. सालों डेट करने के बाद अब ये कपल हनेशा के लिए एक होने वाला है. 20 फरवरी यानी आज परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में ये कपल सात फेरे लेने वाला है.
बता दें कि पिछले दो दिन से इस कपल का वेडिंग फंक्शन चल रहा है. सोमवार को दिव्या ने अपने हाथों में अपूर्व के नाम की मेहंदी लगवाई है. दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपनी मेहंदी की फोटो में बेहद सुंदर लग रही हैं.
सामने आए फोटोज में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. इस दौरान अपने होने वाले पति अपूर्व पड़गांवकर के साथ रोमांटिक भी होते नजर आ रही हैं. इस मौके पर दोनों कोजी होने के साथ डांस भी किया है.
Divya Agarwal का मेहंदी लुक
बता दें कि मेहंदी के खास मौके पर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने पंजाबी लुक केरी किया है. ग्रीन, येलो और पिंक कलर के हेवी सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं. वहीं, अर्पूव ने पिंक कुर्ते-पजामे और क्रीम कलर की नेहरू जैकेट पहने नजर आए हैं.
खास है Divya Agarwal की वेडिंग ड्रेस
बीते दिनों Divya Agarwal ने अपने वेडिंग आउटफिट के कलर का खुलासा किया था. उन्होंने कहा कि वह लाल और बैगनी रंग के कपड़े कैरी करने वाली हैं. सुरज डूबने के बाद इस कपल का फेरा होगा.