February 10, 2024


मुनव्वर फारूकी ने अपने फैंस को चिढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक स्टोरी पोस्ट की

बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की शो में सारी बातें पब्लिक में उजागर हो गई. लेकिन, ये कितना सच था और कितना झूठ ये किसी को नहीं पता है. बिग बॉस से निकलने के बाद मुनव्वर किसे डेट कर रहे हैं ये कोई नहीं जानता. इसी बीच मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया है.

पोस्ट में दिखी लड़की की झलक :-

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने फैंस को चिढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में वे एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और पीछे ‘तू ही मेरा दिन तू ही मेरी रात, कोई भी नहीं तेरे सिवा’ गाना बज रहा है.

इस पोस्ट में दिख रहा हाथ किसा का है और ये लड़की कौन है? मुनव्वर (Munawar Faruqui) के साथ उनका क्या रिश्ता है? इन सारे सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल पाए हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड है.

नाजिला के बारे में क्या बोले लोग? :-

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पोस्ट देखने के बाद यह अनुमान लगा रहे हैं कि नाजिला उनकी लाइफ में वापस आ गई हैं. जी हां, लोगों का कहना है कि मुनव्वर और नाजिला के बीच सब ठीक हो गया है और कॉमेडियन जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. वहीं कुछ का मानना है कि मुनव्वर ने अपने किसी म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के लिए ऐसा पोस्ट शेयर किया है.









Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch