March 03, 2024


नागिन फेम सुरभि चंदना बंधी शादी के बंधन में, बॉयफ्रेंड के साथ जोधपुर में लिए सात फेरे

मुंबई: पूरे देश में जहां एक ओर अंबानी परिवार रॉयल शादी की चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर सिनेमा जगत की एक फेमस एक्ट्रेस भी आज शादी के बंधन में बंध गईं हैं। जी हां ‘नागिन’ फेम सुरभि चंदना आज अपने ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात जन्मों के लिए बंध गईं हैं। दोनों ने राजस्थान के जयपुर में सात फेरे लिए। सुरभि की शादी में सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। दोनों की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 सामने आए वीडियो में सुरभि पिंक और ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें हैवी वर्क किया गया है। वहीं, करण ग्रे कलर की शेरवानी में हैंडसम लगे। वीडियो में देख सकते हैं कि सुरभि ब्राइड की तरह एंट्री ले रही हैं। वह गाना गाते हुए आती हैं और करण का हाथ थामती हैं। दुल्हन के गेटअप में सुरभि बहुत खूबसूरत लगीं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक से उनका लुक बिल्कुल अलग है। उनके लहंगे का कॉम्बिशन यूनिक है जिस पर सिल्वर कलर का वर्क किया है।

बता दें कि सुरभि और करण एक दूसरे को 14 साल से जानते हैं। पिछले साल गोवा में उन्होंने रोका सेरेमनी की थी। अब 2 मार्च को उन्होंने जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इससे पहले एक्ट्रेस की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं।

ज्ञात हो ​कि सुरभि का जन्म 1989 को मुंबई में हुआ। साल 2010 से वह करण शर्मा को जानती हैं, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस ने 2015 में सीरियल ‘आहट’ से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘कबूल है’, ‘इश्कबाज’, ‘संजीवनी’, ‘नागिन 5’, ‘हुनरबाज’ और ‘शेरदिल शेरगिल’ में काम किया। सुरभि फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में थीं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch