June 05, 2026


एक अनावेदक के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही। नाम अनावेदक- थानेश्वर साहू पिता चेतन साहू उम्र 30 साल साकिन संजय नगर लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने व उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाॅफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आज दिनांक 21.05.2026 को अनावेदक थानेश्वर साहू निवासी संजय नगर लखोली के खिलाॅफ नशे के हालत में घर एवं आसपास के लोगों को गाली गलौच कर हुड़दंग मचाने की सूचना पर मौका पहुंच कर समझाने का प्रयास किया गया, जो आक्रोशित होकर गाली गुप्तार कर मारने पीटने पर उतारू हो जाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आगे भी शांति व्यवस्था को भंग करने आसामाजिक तत्वों के खिलाॅफ कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि0 संजीव कुमार मालेकर एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch