February 27, 2025


महाशिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं शहनाज गिल

देशभर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धुमधाम से मनाया गया है. मंदिरों में भी भक्तों की काफी भीड़ दर्शन के लिए आई थी. इस खास पर्व पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल भी भगवान भोले के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंची हैं. यहां शहनाज ने भगवान शिव की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से शहनाज गिल ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, ‘ओम नमः शिवाय.’ शहनाज गिल  की इन तस्वीरों पर फैंस ने उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दिया हैं.

बॉलीवुड में शिव भक्तों की है फौज

बॉलीवुड में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की एक बड़ी फौज है. एक्ट्रेस सारा अली खान  ने भी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लिया है. अब शहनाज गिल भी इन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंच गई हैं. यहां वह मंदिर के बाहर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. इसके बाद अगली फोटो में शहनाज मंदिर के अंदर पूजा करती नजर आ रही हैं.

ट्रोलिंग के बाद शहनाज गिल की तारीफ

हाल ही में शहनाज गिल को सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था. इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें देखकर फैंस काफी नाराज हो गए. साथ ही शहनाज गिल को ऐसे कपड़े न पहनने की सलाह दी गई. जिसके बाद अब शहनाज के फैंस भी उनका ये भक्तिमय अंदाज देखकर खुश हो गए हैं. फैंस ने कमेंट्स में शहनाज की तारीफ की है और भगवान से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की है.










Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch