July 03, 2024


पर्यटन नगरी ओरछा में फिल्म भूल भुलैया 3 की होगी शूटिंग माधुरी दीक्षित कार्तिक आर्यन तृप्ति के साथ पूरी यूनिट पहुंची

निवाड़ी :- मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पर्यटन नगरी ओरछा में फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग होगी। इसके लिए फिल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी आदि ओरछा पहुंचे है। ओरछा के किले और प्राकृतिक सुंदरता के बीच फिल्म की शूटिंग होगी।

ओरछा के किले और प्राकृतिक धरोहर फिल्म भूल भुलैया 3 में दिखाई देंगे। भूल भुलैया 3 की तमाम स्टार कास्ट शूटिंग के लिए मंगलवार को ओरछा पहुंचे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग ओरछा के किलो और प्राकृतिक सुंदरता के बीच होगी।

इसमें में मुख्य रूप से अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी शामिल थी। इनके साथ-साथ फिल्म की तमाम यूनिट भी ओरछा पहुंची। फिल्म की स्टार कास्ट और यूनिट होटल ओरछा पैलेस में रुकी हुई है। कुछ देर आराम करने के बाद शूटिंग वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा।

बता दें कि भूल भुलैया एक सेमी हॉरर फिल्म है। ऐसे में किले और बड़ी-बड़ी प्राकृतिक धरोहरों को फिल्म में दिखाया जाता है। वहीं ओरछा में प्राकृतिक धरोहरों की भरमार है, ऐसे में इस फिल्म के शूट के लिए ओरछा से बेहतर स्थान और कहीं नहीं है। पहले भी यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।











Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch