October 14, 2024


शादी को लेकर श्रद्धा कपूर ने दिया बड़ा बयान, क्या जीवन भर शादी नहीं करेंगी एक्ट्रेस?

मुंबई: श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म ‘स्त्री 2’ की सक्सेस का जश्न मना रही हैं। लेकिन कुछ समय पहले वह राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप में होने का इशारा किया है और शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या जीवन भर एक्ट्रेस शादी नहीं करेंगी। आइए जानते हैं शादी पर बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने क्या कुछ कहा है।

इसी साल यह खबर सामने आई थी कि श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। उसके कुछ समय बाद यह खबर आई कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। इसी बीच श्रद्धा कपूर ने कॉस्मापॉलिटन के साथ बातचीत करते हुए अपने रिलेशनशिप पर एक बार फिर मुहर लगाई है, हालांकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा लगता है और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना, घूमना फिरना भी पसंद है। लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया।

इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने बातचीत में आगे शादी के विषय पर भी बात की और यह बताया कि शादी में विश्वास करने या ना करने का सवाल ही नहीं है। बल्कि सही व्यक्ति के साथ होने का सवाल है और अगर किसी को लगता है कि वह शादी करना चाहते हैं तो अच्छी बात है और अगर किसी को लगता है कि वह शादी नहीं करना चाहते हैं तो भी अच्छी बात है। श्रद्धा कपूर के इस बयान के बाद अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या श्रद्धा कपूर ने बातों ही बातों में यह इशारा किया है कि वह जीवन भर शादी नहीं करने वाली हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch